चित्रकूट में भारी बारिश से ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में लगातार हो रही बारिश से हालात खराब हो गए है. बुधवार देर रात एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से पिता और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मलबे से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक  बुधवार रात भरतकूप थाना क्षेत्र के बराछ गांव में पहाड़ी के नीचे बने कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। बता दें कि हादसे के समय घर में कल्लू यादव (32) और उनके दो मासूम बच्चे मलबे में दब गए. दबने से पांच वर्षीय बेटा अंश और एक वर्षीय बेटी कल्ली की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब-तक तीन लोग की मौत हो चुकी थी।

बता दें कि मृतक कल्लू यादव की पत्नी कुंता देवी (30) और चार वर्षीय बेटी अंशिका को गंभीर स्थिति में मलवे से बाहर निकाला गया है. जिले में लगातार हो रही बारिश और ऐसी दर्दनाक घटना घट जाने से खास कर ग्रामीण क्षेत्रो के लोग दहसत में है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक मौके पर पहुंचे. घायल मां-बेटी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने तीनों शवो का पंचनामा भर विधिक करवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *