स्कूलों में कार्यरत टीईटी में फेल शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, यूपी में आयोजित होगी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे उन शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य में इस समय 1,50,000 से अधिक शिक्षक हैं. हाल ही में इन टीचरों ने UPTET का एग्जाम दिया था और करीब 62 हजार शिक्षक ये एग्जाम पास करने में असफल रहे. UPTET में फेल हुए इन टीचरों के पास अपनी नौकरी बचाने का अब एक और मौका है. 

ऐसे में अब लंबे समय से विशेष टीईटी का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है. आपको बता दें कि स्पेशल परीक्षा में वे शिक्षक शामिल हो सकेंगे, जो प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं, लेकिन अभी तक टीईटी की अनिवार्य योग्यता पूरी नहीं कर पाए हैं. 

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं. इसके दायरे में वे शिक्षक आएंगे जो पहले से विद्यालयों में कार्यरत हैं और टीईटी पास नहीं हैं, साथ ही विशेष शिक्षक (CWSN) भी इसमें शामिल हो सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:-चित्रकूट में भारी बारिश से ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *