SSC CHSL के 2536 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

SSC CHSL Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवरों के लिए खुशखबरी है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड हायर सेकेंडरी, लेवल एग्जामिनेशन यानी SSC CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए लोअर डिविजनल क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर करीब 2,536 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो चुकी है. 

योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवारों का 12वीं पास होना चाहिए. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, SSC और संस्कृति मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम से मैथ सब्जेक्ट के साथ उत्तीर्ण की हो.

आयु सीमा

SSC CHSL 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जिसका मतलब है कि 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद जन्मे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते. वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी.

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन टियर-1 और टियर-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. टियर-1 में इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी. टियर-2 में अलग-अलग सेक्शन के साथ कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और पद के अनुसार स्किल या टाइपिंग टेस्ट शामिल होगा. टियर-2 के दोनों सेशन एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे 

ऐसे करें आवेदन 

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पूरा करके लोगिन करें.
  • अब SSC CHSL 2026 का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें. 
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस का पेमेंट करें. 
  • सबमिट कर लें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

इसे भी पढ़ें:-यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का टीजर रिलीज, कॉमेडी के साथ दिखा हॉरर का तड़का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *