Uttar Pradesh: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा के पत्नी का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरी धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा, आज अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गईं हैं, प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति”
सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर दिवंगत सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.ॐ शांति.”