PM Modi birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर सीएम योगी सहित अलग-अलग दलों के नेताओं ने बधाई दी है और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि ध्येय बनाकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन की नई चेतना जगाई है. आज उनके 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ होगा.
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम को बधाई देते हुए लिखा कि मां भारती की सेवा में सतत समर्पित, हम सभी के प्रेरणास्रोत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आज भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती भी है. यह एक अद्भुत संयोग ही है कि आज एक ओर जहां हम सृष्टि के प्रथम शिल्पकार की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ‘नए भारत के निर्माता’ और आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी मना रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:-आज मनाया जा रहा है विश्वकर्मा पूजा, करें ये उपाय, जीवन में होगी सुख-समृद्धि, उन्नति और धन की प्राप्ति