UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की रवानगी से ठीक पहले मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में जहां सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, वहीं दोपहर होते-होते बादलों की आवाजाही ने मौसम का रुख बदल दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक शहर में धूप-छांव के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने के आसार हैं।
यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम
यूपी में आज का मौसम (UP Weather Today) साफ रहेगा. वहीं गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. शनिवार (19 सितंबर) को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब बना रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा 35 प्रतिशत चांस बारिश होने के भी हैं. फिलहाल मौसम में 74 प्रतिशत नमी देखने को मिलेगी.
यूपी में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग की ओर से अत्याधिक गर्मी की चेतावनी भी जारी की गई है.
यूपी में अगले कुछ दिन का मौसम
यूपी में अगले कुछ दिन मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है. आगामी दिनों में सोमवार (21 सितंबर) और मंगलवार (22 सितंबर) को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इससे तापमान 34 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है.
इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र