Holidays: अक्टूबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए त्योहारों और छुट्टियों से भरा रहेगा. इस महीने गांधी जयंती, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार हैं, इसलिए स्कूलों में जमकर छुट्टियां मिलने वाली हैं.कई राज्यों में स्कूल अपने कैलेंडर के हिसाब से शरदकालीन और फेस्टिवल ब्रेक भी देंगे.
हर राज्य में अलग होंगी छुट्टियां
भारत में स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर क्षेत्रीय आधार पर अलग-अलग होता है। राज्य अपने-अपने रीति-रिवाजों के हिसाब से स्कूलों की छुट्टियों तय करते हैं। इसके अलावा स्थानीय मौसम, विशेष सरकारी घोषणाओं के आधार पर भी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया जाता है।
ध्यान रहे, अक्टूबर की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होंगी. कहीं सिर्फ एक दिन की छुट्टी रहेगी तो कहीं 4-5 दिन का लंबा ब्रेक मिलेगा. इसलिए सही जानकारी के लिए अपने स्कूल का सर्कुलर या क्लास टीचर से कन्फर्म जरूर कर लें.
अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?
तारीख दिन छुट्टी
2 अक्टूबर शुक्रवार गांधी जयंती
18 अक्टूबर रविवार दशहरा
19 अक्टूबर सोमवार दशहरा-महाअष्टमी
20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा-विजयदशमी
26 अक्टूबर सोमवार महर्षि वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर गुरुवार करवा चौथ-कारक चतुर्थी
अक्टूबर 2026 में इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां
- देश के सभी राज्यों में लगभग 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा की प्रमुख छुट्टी रहेगी।
- तेलंगाना में 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 18 अक्टूबर सद्दुला बथुकम्मा, 19 अक्टूबर महानवमी, 20 अक्टूबर विजयादशमी और 21 अक्टूबर अगले दिन का अवकाश है।
- पश्चिम बंगाल में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अलावा 15 अक्टूबर महाचतुर्थी से दुर्गापूजा के अवकाश शुरू होते हैं और 20-21 अक्टूबर महानवमी/दशमी के साथ आगे भी छुट्टियां है। 22-24 और 26 अक्टूबर भी राज्य की लिस्ट में अतिरिक्त अवकाश है।
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट