Kolkata: कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने शहर के 15 ठिकानों पर एक साथ सर्च और जब्ती अभियान चलाया है. जांच का संबंध मास आर्ट्स सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों और दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो के नाम पर जुटाई गई धनराशि से बताया जा रहा है.
यह कार्रवाई PMLA-2002 की धारा 17 के तहत की जा रही है. टीएमसी के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से जुड़े ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं.
ED की टीमें पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही हैं. एजेंसी बैंक खाते, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत खंगाल रही है. संदिग्ध दस्तावेज मिलते ही जब्त किए जाएंगे.
जांच एजेंसी के मुताबिक, संस्था ने खुद को UNESCO से प्रायोजित संस्था बताकर आम लोगों से दुर्गा पूजा और Preview Shows के नाम पर भारी रकम वसूली. ED को शक है कि इस पैसे को पूजा के काम में लगाने के बजाय निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया.
इसे भी पढ़ें:-अक्टूबर में बच्चों की मौज, इस महीने मिलेंगी इतने दिन छुट्टियां