DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और फैमिली कोर्ट में कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA), प्रोसेस सर्वर और चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी के पद भरे जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक DSSSB के ऑफिशियल पोर्टल पर किए जाएंगे.
योग्यता क्या चाहिए?
1. चपरासी, अर्दली, डाक चपरासी और प्रोसेस सर्वर: सिर्फ 10वीं पास. प्रोसेस सर्वर के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है.
2. JJA, PA और SPA: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन + कंप्यूटर टाइपिंग / शॉर्टहैंड में तय स्पीड.
उम्र सीमा
आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों जैसे SC, ST और OBC को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
आवेदन फीस
GEN / OBC / EWS (पुरुष) – सिर्फ 100 रुपये. सभी महिला, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए – कोई फीस नहीं.
सिलेक्शन प्रोसेस
लिखित परीक्षा + डिस्क्रिप्टिव टेस्ट + स्किल टेस्ट (पद के अनुसार) + इंटरव्यू.
आवेदन कैसे करें?
- dsssb.delhi.gov.in पर जाएं
- Advertisement No. 04/2026 सेलेक्ट करें
- अपने पद का कोड चुनें
- फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- फीस भरकर फाइनल सबमिट कर दें
इसे भी पढ़ें:-बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, देखें पूरी लिस्ट