Bypolls Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेजीनगर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. वोटिंग शुरू होते ही बड़ी कार्रवाई हुई है. आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ और विधायक हुमायूं कबीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उन्हें उनकी पार्टी के दफ्तर से पकड़कर थाने ले गई.
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 8 बजे हुमायूं कबीर ने शक्तिपुर में अपने गांव के बूथ पर परिवार के साथ वोट डाला था. वोट डालने के फौरन बाद वो सीधे रेजीनगर में अपनी पार्टी के ऑफिस चले गए थे.
हुमायूं कबीर पर आरोप है कि वो ऑफिस में बैठकर अलग-अलग इलाकों में हिंसा और तनाव भड़काने की कोशिश कर रहे थे. शिकायत मिलते ही रेजीनगर थाने के प्रभारी अंजन बर्मन भारी पुलिस फोर्स के साथ AJUP ऑफिस पहुंचे. पुलिस ने कबीर से ऑफिस छोड़कर घर जाने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर रेजीनगर थाने ले गई.
इसे भी पढ़ें:-लखनऊ को बाढ़ से बचने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर बनेगा तटबंध, सीएम योगी ने दी स्वीकृति