कौन सा कैंसर सबसे ज्यादा जानलेवा और कौन सा है कम खतरनाक? एक्सपर्ट से समझें

Most Dangerou Cancer: कैंसर शब्द सुनते ही ज्यादातर लोग डर जाते हैं. आजकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि इलाज के तरीके भी पहले से काफी एडवांस हो गए हैं. अगर सही समय पर कैंसर पकड़ में आ जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है. हर कैंसर एक जैसा नहीं होता. कुछ कैंसर में इलाज के बाद ठीक होने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं, तो कुछ को बेहद आक्रामक माना जाता है.

कैंसर की गंभीरता कैसे तय होती है?

हर कैंसर गंभीर बीमारी है, लेकिन उसकी खतरनाक स्थिति इस बात पर निर्भर करती है कि ट्यूमर कितनी तेजी से बढ़ रहा है, शरीर के दूसरे हिस्सों में कितनी जल्दी फैल रहा है और उसका इलाज कितना आसान है.

सबसे ज्यादा खतरनाक कैंसर कौन से हैं?

पैंक्रियाज कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, लिवर कैंसर और ब्रेन के कुछ कैंसर को सबसे ज्यादा आक्रामक माना जाता है. इनका सबसे बड़ा खतरा ये है कि शुरुआती स्टेज में इनके लक्षण साफ दिखाई नहीं देते. जब तक पता चलता है, तब तक कैंसर दूसरे अंगों तक फैल चुका होता है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है.

किन कैंसर में ठीक होने की उम्मीद ज्यादा है?

कुछ कैंसर अगर शुरुआती स्टेज में पकड़ लिए जाएं तो आसानी से कंट्रोल किए जा सकते हैं. जैसे – ब्रेस्ट कैंसर, थायरॉइड कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, लिंफोमा और ल्यूकेमिया. इनमें मॉडर्न ट्रीटमेंट से काफी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं. हालांकि हर केस में कैंसर का टाइप और ग्रेड अलग हो सकता है.

कम खतरनाक का मतलब लापरवाही नहीं

डॉक्टर कहते हैं कि कम खतरनाक कैंसर का मतलब ये बिल्कुल नहीं कि इलाज की जरूरत नहीं. हर कैंसर में शुरुआती जांच ही सफल इलाज की कुंजी है. कैंसर की गंभीरता सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि उसकी स्टेज, ग्रेड, फैलाव और मरीज की हेल्थ कंडीशन से तय होती है.इसलिए किसी भी असामान्य लक्षण जैसे लगातार वजन घटना, गांठ, खांसी या थकान को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें:-घर में रखें ये 5 शुभ चीजें, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *