ICG recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन टेस्ट (CGEPT) 2026 के तहत 365 पदों पर भर्ती निकली है।इस भर्ती में नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I के पद शामिल हैं। आवेदन 6 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं और लास्ट डेट 21 अक्टूबर शाम 5:30 बजे तक है। अप्लाई SSC के पोर्टल ssc.gov.in पर करना होगा।
योग्यता
- नाविक GD: COBSE से मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं पास।
- नाविक DB: COBSE बोर्ड से 10वीं पास।
- हाइजीनिस्ट-I: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या ITI किया हो।
- यांत्रिक: 10वीं पास + AICTE से मान्यता प्राप्त इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन में 3 या 4 साल का डिप्लोमा, या 10वीं-12वीं + 2 या 3 साल का डिप्लोमा।
एज लिमिट
- नाविक GD/DB: जन्म 01 मई 2005 / 01 नवंबर 2005 से 01 मई 2009 के बीच।
- हाइजीनिस्ट-I: जन्म 01 नवंबर 2005 से 01 अक्टूबर 2009 के बीच।
- यांत्रिक: जन्म 01 नवंबर 2002 से 01 अक्टूबर 2009 के बीच।SC/ST/OBC को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सेलेक्शन कैसे होगा?
भर्ती Stage I, II, III और IV।4 स्टेज में होगी.
फीस कितनी लगेगी?
General / OBC / EWS को 550 रुपये फीस देनी होगी। SC / ST के लिए कोई फीस नहीं है।
ऐसे करें आवेदन
- ssc.gov.in पर जाएं.
- One Time Registration करें.
- CGEPT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म खोलें.
- डिटेल, एजुकेशन भरें, फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें.
- फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें.