Cholesterol: अगर आपकी ब्लड रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा आता है तो इसे नजरअंदाज न करें. हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक, हाई बीपी और स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण बन सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेद क्लीनिक) के अनुसार आयुर्वेद में इसे कफ की अधिकता से जोड़ा जाता है और इसे लाइफस्टाइल और खानपान से कंट्रोल किया जा सकता है.
कोलेस्ट्रॉल क्या होता है?
शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है.
HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल): यह खून की नसों से जमी चर्बी को हटाता है.
LDL (बुरा कोलेस्ट्रॉल): यह गाढ़ा और चिपचिपा होता है. ज्यादा होने पर नसों की दीवारों पर जम जाता है और खून के बहाव को रोकता है. इसकी जांच के लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट किया जाता है.
कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?
Total Cholesterol: 200 mg/dL से कमLDL (खराब): 100 mg/dL से कम
HDL (अच्छा): पुरुषों में 40+ और महिलाओं में 50+ (60 आदर्श है)
Triglycerides: 150 mg/dL से कमकोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है?
तला-भुना और जंक फूड, व्यायाम न करना, धूम्रपान, ज्यादा शराब, डायबिटीज, थायराइड, लिवर-किडनी की बीमारी और पारिवारिक हिस्ट्री.
कोलेस्ट्रॉल कम करने के 11 आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय
1. सरसों का तेल: इसमें अच्छे फैट्स होते हैं, जो LDL को कम करते हैं.
2. धनिया और मेथी: धनिया का पानी पाचन ठीक करता है. मेथी का फाइबर आंतों में कोलेस्ट्रॉल को रोकता है.
3. अलसी के बीज: रोज 1 चम्मच अलसी पाउडर छाछ में मिलाकर लें.
4. सोयाबीन और दालें: ये लिवर को LDL हटाने में मदद करती हैं.
5. कफ संतुलित आहार: पनीर, प्रोसेस्ड फूड, गाढ़ा दूध और कोल्ड ड्रिंक से बचें.
6. हल्का भोजन: आहार में अदरक, दालचीनी, हल्दी, जई, आंवला और नींबू शामिल करें.
7. योग और व्यायाम: रोज 30 मिनट योग-प्राणायाम से वसा संतुलित रहती है.
8. भीगी किशमिश-बादाम: रात में 10 किशमिश और 6 बादाम भिगो दें, सुबह खाली पेट खाएं. (डायबिटीज वाले किशमिश न लें)
9. गुग्गुल: यह फैट मेटाबॉलिज्म सुधारता है और LDL-ट्राइग्लिसराइड कम करता है.
10. अर्जुन की छाल: हृदय के लिए रामबाण है, LDL कम करती है और हार्ट की मांसपेशी मजबूत करती है.
11. त्रिफला: रात में 1 चम्मच त्रिफला गुनगुने पानी से लें, इससे टॉक्सिन निकलते हैं और लिपिड प्रोफाइल सुधरता है.
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी आयुर्वेदिक उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
इसे भी पढ़ें:-पीएम किसान योजना से जुड़े किसान सावधान: भूलकर न करें ये 4 गलतियां, वरना अटक सकती है 24वीं किस्त