पुलिस ने नकली ENO और FeviKwik बनाने और बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, लाखों पैकेट-पाउच बरामद

New Delhi: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े और नकली उत्पाद बनाने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नकली ENO और FeviKwik बनाने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, पुलिस ने घोंडा इलाके में नकली ENO के दो गोदामों और नांगलोई के अमन पुरी में चल रही अवैध पैकिंग फैक्ट्री का पता लगाया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों नवीन सिंघल और बलराज बंसल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली ENO और FeviKwik बरामद किया गया। मौके से नकली ENO के 1,97,856 पैकेट मिले, जबकि 310 किलो से ज्यादा खुले भरे हुए पाउच मिले। खुले पाउच की संख्या करीब 4 लाख बताई गई है। नकली ENO बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 200 किलो साइट्रिक एसिड भी जब्त किया गया।

नकली FeviKwik के 1.12 लाख से ज्यादा पाउच बरामद

पुलिस ने नकली FeviKwik के 1,12,560 पाउच भी बरामद किए हैं। इसके अलावा, MDH मसाले समेत दूसरे नामी ब्रांडों की पैकिंग सामग्री भी मिली। फैक्ट्री में नकली सामान की पैकिंग के लिए इलेक्ट्रिक मशीन और सीलिंग गन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि  नवीन सिंघल नकली सामान की बिक्री करता था, जबकि बलराज बंसल नकली उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग और पैकिंग करता था। दोनों आरोपियों की पहले भी इसी तरह के मामलों में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब जांच कर रही है कि नकली सामान कहां बनाया जा रहा था, इसकी सप्लाई किन राज्यों में होती थी और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *