Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मेडल टैली में भारत 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 88 मेडल जीतकर चौथे स्थान पर है।
टॉप पर चीन काबिज है, जिसने 150 गोल्ड, 79 सिल्वर और 85 ब्रॉन्ज सहित कुल 314 मेडल जीते हैं। दूसरे स्थान पर जापान है जिसने 40 गोल्ड, 46 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज के साथ 136 मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं उज्बेकिस्तान 38 गोल्ड, 41 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज (कुल 120 मेडल) के साथ तीसरे नंबर पर है।
पैरा एथलेटिक्स में भारत का दबदबा
भारत ने सबसे ज्यादा मेडल पैरा एथलेटिक्स में जीते हैं। ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय एथलीट्स ने 18 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज सहित कुल 52 मेडल जीते हैं।
इसके अलावा पैरा तैराकी में 10 मेडल, पैरा बैडमिंटन में 8 मेडल और पैरा तीरंदाजी में 4 मेडल भारत के खाते में आए हैं।
शीतल देवी ने एक दिन में जीते 2 गोल्ड
पैरा तीरंदाजी में 19 साल की शीतल देवी ने कमाल कर दिया। उन्होंने तोमन कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड जीता, फिर व्यक्तिगत स्पर्धा में भी गोल्ड पर कब्जा किया। एक ही दिन में 2 गोल्ड जीतकर उन्होंने भारत की मेडल टैली में बड़ा योगदान दिया।
साउथ कोरिया से कांटे की टक्कर
भारत और साउथ कोरिया दोनों के पास 21-21 गोल्ड हैं, लेकिन ज्यादा सिल्वर मेडल होने से भारत चौथे और कोरिया 21 गोल्ड, 23 सिल्वर, 26 ब्रॉन्ज (कुल 70 मेडल) के साथ पांचवें स्थान पर है।
आने वाली स्पर्धाओं में भारत के पास टॉप-3 में आने का मौका अभी भी बरकरार है।