राष्ट्रपति मुर्मू जगदलपुर दौरे के दौरान लगायेंगी मुरिया दरबार, अन्य कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, आज वह जगदलपुर जायेंगी, जहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी, आज रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी, सुबह 11 बजे जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगी।

यहां पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लेंगी, इसके बाद दोपहर 12:45 बजे सिरहासार भवन में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को संबोधित करेंगी, वहीं लालबाग मैदान में जगदलपुर आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी, राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया, वन मंत्री कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा के मुक्कमल इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के मुक्कमल इंतजाम किए गए हैं, दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है, इसके अलावा आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है, जो पैनी नजर बनाए हुए हैं, जरूरत के अनुसार माना एयरपोर्ट से लोकभवन और इंडोर स्टेडियम तक आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *