Panjab: पंजाब में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पटियाला जिले के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
1. हरमीत सिंह पठानमाजरा – सनौर हलके से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP से रिजाइन कर दिया है।
2. चेतन सिंह जोड़ामाजरा – समाना से विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा – “मैं चेतन सिंह जोड़ामाजरा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं।”
एक साथ दो विधायकों के पार्टी छोड़ने से पटियाला में AAP को बड़ा नुकसान माना जा रहा है।