दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले NCP के 6 बड़े नेता, वित्त मंत्रालय वापस देने की मांग उठने की चर्चा

New Delhi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-अजित पवार गुट) बड़े नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है, इस मुलाकात में वित्त मंत्रालय पर चर्चा हुई है, जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्रालय का पोर्टफोलियो दोबारा एनसीपी को सौंपने की मांग हुई है, अजित पवार के निधन के उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार सरकार में डिप्टी सीएम बनी थी, हालांकि वित्त मंत्रालय का प्रभार सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास ही है, इन नेताओं की अमित शाह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में भी राजनीतिक हलचल चल रही है।

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की 5 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इस चुनाव में सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस चुनाव में MVA ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि महायुति गठबंधन को 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

सीट-वार परिणामों की बात करें तो नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा के सुधाकर कोहले को हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिसे आरएसएस और बीजेपी के गढ़ में एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। इसी तरह, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनसीपी (शरद पवार गुट) की उम्मीदवार ने जीत हासिल की और छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में महाविकास आघाड़ी समर्थित उम्मीदवार डॉ. प्रतापसिंह पाटिल विजयी रहे।

दूसरी ओर, महायुति के खाते में पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र आया, जहां बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े ने जीत हासिल की, जबकि अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार किरण सरनाईक ने बाजी मारी। मतगणना की प्रक्रिया काफी लंबी चली और लगभग 40 से 45 घंटों के बाद वरीयता के वोटों की गिनती के आधार पर अंतिम परिणाम स्पष्ट हुए।

सीट-वार विजेता उम्मीदवारों के नाम

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा के सुधाकर कोहले को हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। नागपुर को आरएसएस और बीजेपी का गढ़ माना जाता है, ऐसे में यहाँ भाजपा की हार को बड़ा झटका माना जा रहा है।

पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी (शरद पवार गुट) की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव ने जीत हासिल की, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को पराजित किया।

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महाविकास आघाड़ी समर्थित उम्मीदवार डॉ. प्रतापसिंह पाटिल विजयी रहे।

पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े ने जीत हासिल की। लंबी चली मतगणना और एलिमिनेशन राउंड के बाद यह सीट भाजपा के खाते में आई।

अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महायुति में शामिल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार किरण सरनाईक ने बाजी मारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *