Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मेष-वृषभ को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

03 November 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 03 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन मघा नक्षत्र के शुक्ल योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

03 November 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि (Aries)

आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। ऑफिस में एक साथ कई काम आ सकते हैं जिससे थोड़ा कंफ्यूजन होगा, पर आप अपनी चतुराई से सब संभाल लेंगे। किसी अजनबी से बहस से बचें, मीठी वाणी ही आज आपका हथियार है। शाम को परिवार के साथ अच्छा खाना खाने का मौका मिलेगा। ज्यादा तला-भुना खाने से बचें। मां की बात को इग्नोर न करें।

वृषभ राशि (Taurus)

किस्मत आज आपके साथ है। मेहनत का फल मिलेगा और समाज में इज्जत बढ़ेगी। किसी बड़े आदमी से मुलाकात होगी जो भविष्य में फायदा देगी। बॉस आपके काम से खुश होगा। पैसे की टेंशन खत्म होगी। घर में शांति रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम बन जाएगा। सेहत का भी ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपका मन खुश रहेगा। सही सलाह मिलने से रुके काम पूरे होंगे। अगर नया बिजनेस या पॉलिटिक्स में आने का सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें, सोच-समझकर कदम उठाएं। घर में पुरानी बात पर बहस हो सकती है, शांत रहें। जमीन-जायदाद के मामले में वकील से सलाह लें।

कर्क राशि (Cancer)

आज आपका आत्मविश्वास हाई रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। निराश न हों, सही टाइम का इंतजार करें। मामा पक्ष से पैसे मिलने के योग हैं। परिवार के साथ पिकनिक का प्लान बन सकता है। पड़ोसियों से झगड़ा न करें। सरकारी काम में कागज ध्यान से चेक करें।

सिंह राशि (Leo)

घर और ऑफिस में बैलेंस बनाना होगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी पर आप कर लेंगे। विदेश से जुड़े लोगों के लिए गुड न्यूज आ सकती है। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अगर घर खरीदने का सोच रहे हैं तो लोन के पेपर पहले पढ़ लें।

कन्या राशि (Virgo)

आज आप चमकेंगे। आपकी क्रिएटिविटी सबको पसंद आएगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, दिल लगाकर करें, प्रमोशन के चांस हैं। पैसे को लेकर कंजूसी न करें पर फिजूलखर्ची भी न करें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों के साथ मूवी-डिनर का प्लान बनेगा।

तुला राशि (Libra)

आज नई नौकरी या नया रोल मिलने का योग है। शॉपिंग करने का मन करेगा, पर जेब देखकर खर्च करें। पार्टनर को छोटा सा गिफ्ट दें, रिश्ता मीठा होगा। किसी को भी अपना सीक्रेट प्लान न बताएं। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

रुके हुए काम पूरे होंगे, टेंशन खत्म होगी। पति/पत्नी का साथ मिलेगा। मां की तबीयत में सुधार होगा। सफर में किसी से ऐसी जानकारी मिलेगी जो काम आएगी। घर के पुराने झगड़े आज सुलझा लें, जिद न करें, बातचीत से हल निकालें।

धनु राशि (Sagittarius)

काम में बिजी रहेंगे पर फल अच्छा मिलेगा। टाइम पर काम करने से इज्जत बढ़ेगी। पार्टनर आपको सरप्राइज दे सकता है। सफर में काम की जानकारी मिलेगी। बच्चे की सफलता से घर में खुशी आएगी।

मकर राशि (Capricorn)

पढ़ने-लिखने और टेक्नोलॉजी वालों के लिए दिन बेस्ट है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्टूडेंट्स को टीचर की हेल्प मिलेगी। सरकारी काम में थोड़ी दौड़-भाग होगी। आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें। पति-पत्नी छोटी बात को बड़ा न बनाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा दिन है। पैसे कमाने के लिए किया गया प्लान फ्यूचर में चलेगा। परिवार साथ देगा। पुराना कर्ज उतर सकता है। सेहत में अगर कोई पुरानी दिक्कत है तो डॉक्टर को दिखा लें।

मीन राशि (Pisces)

बिजनेस और करियर में फायदा होगा। नई योजना पर पैसा लगाना पड़ सकता है, सोच-समझकर लगाएं। पुरानी टेंशन खत्म होगी। खर्चे पर कंट्रोल रखें। जरूरी कागज और गहने संभालकर रखें। पार्टनर की राय लेकर चलेंगे तो दोनों जगह फायदा होगा।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *