Delhi Fire Service Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दिल्ली के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली सरकार ने दिल्ली फायर सर्विस में 2,345 नए पदों को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. इसके बाद विभाग की कुल मंजूर स्ट्रेंथ 3,096 से बढ़कर 5,441 हो गई है.
क्यों बढ़ाए गए पद?
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में शहरी इलाका तेजी से बढ़ रहा है, ऊंची-ऊंची बिल्डिंगें बन रही हैं और आग लगने की घटनाएं भी बढ़ी हैं. ऐसे में फायर फाइटिंग और रेस्क्यू क्षमता को मजबूत करना बहुत जरूरी था.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस रीस्ट्रक्चरिंग में सिर्फ फायरमैन ही नहीं, बल्कि हर लेवल पर पद बढ़ाए गए हैं:डिप्टी चीफ फायर ऑफिसरडिविजनल ऑफिसरअसिस्टेंट डिविजनल ऑफिसरस्टेशन ऑफिसरसब-ऑफिसरलीडिंग फायरमैनफायर ऑपरेटर / फायरमैनचपरासी और मालीअधिकारियों का कहना है कि इससे कमांड स्ट्रक्चर बेहतर होगा और इमरजेंसी के वक्त स्टाफ की कमी नहीं होगी.
84 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव
आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली फायर सर्विस की स्थापना 1942 में हुई थी. तब सिर्फ 4 फायर स्टेशन, 14 गाड़ियां और 186 कर्मचारी थे. 84 साल में दिल्ली 10 गुना बढ़ गई लेकिन पद नहीं बढ़े थे. अब पहली बार इतने बड़े स्तर पर भर्ती का रास्ता खुला है.
वैकेंसी कब आएगी?
अभी सिर्फ पदों को मंजूरी मिली है. भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन, योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन की तारीख दिल्ली सरकार जल्द जारी करेगी. युवाओं को सलाह है कि delhi.gov.in और दिल्ली फायर सर्विस की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
इसे भी पढ़ें:-Best Yoga for Winter: सर्दियों में करें ये 5 योगासन, रहेंगे फिट और एक्टिव