आतंकी फंडिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, श्रीनगर में 4 जगह PMLA के तहत छापेमारी, LeT के OGW उमर आदिल डार पर शिकंजा

Jammu: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है. श्रीनगर में कम से कम 4 ठिकानों पर ED की टीमों ने तलाशी ली.अधिकारियों ने बताया कि ये छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है.

किस पर है केस?

ये पूरा मामला उमर आदिल डार और उसके साथियों से जुड़ा है. ED के मुताबिक, डार प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) है और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था.जांच एजेंसी का आरोप है कि डार LeT के लिए फंडिंग और लॉजिस्टिक का काम करता था. इससे पहले भी डार को उसके सहयोगियों के साथ पकड़ा गया था. उस वक्त उसके पास से बड़ी मात्रा में कैश और LeT से जुड़ा आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुआ था.

ED अब इस मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के फाइनेंशियल सोर्स को खंगाल रही है कि पैसा कहां से आया और कहां-कहां भेजा गया.ये छापेमारी आतंकी फंडिंग की कमर तोड़ने के लिए अहम मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:-यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, आज से शुरू होगा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *