Fact Check: दिवाली से पहले बाजार में खरीदारी का सीजन पीक पर है. इसी बीच WhatsApp और Facebook पर एक मैसेज ने दुकानदारों और आम लोगों की नींद उड़ा दी है. दावा किया जा रहा है कि RBI दिवाली से पहले 10, 20 और 50 रुपये के छोटे नोटों की छपाई बंद करने जा रहा है.वायरल मैसेज में इसे RBI का ऑफिशियल सर्कुलर बताया जा रहा है. इसमें RBI का लोगो, गवर्नर के सिग्नेचर तक लगाए गए हैं ताकि लोग सच मान लें.
मैसेज में लिखा है कि सरकार डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए छोटे नोट धीरे-धीरे कम करेगी और लोगों को UPI, कार्ड से पेमेंट करने को कहा जाएगा.इस मैसेज के बाद छोटे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है क्योंकि सब्जी मंडी, किराना दुकान, ऑटो वाले सबसे ज्यादा 10, 20, 50 के नोट ही इस्तेमाल करते हैं.
तो क्या ये सच है?
PIB ने बताया पूरा झूठइस वायरल दावे की पोल PIB Fact Check ने खोल दी है. PIB ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर साफ कहा है कि RBI ने 10, 20, 50 के नोटों को लेकर ऐसा कोई सर्कुलर या घोषणा नहीं की है.यानी जो सर्कुलर वायरल हो रहा है, वो 100% फर्जी है. छोटे नोटों की किल्लत होने वाली बात भी अफवाह है. RBI की तरफ से नोट बंद करने का कोई प्लान नहीं है.
ऐसा मैसेज आए तो क्या करें?
तुरंत फॉरवर्ड न करें.
पहले RBI की वेबसाइट rbi.org.in या PIB Fact Check पर चेक करें.
अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिले तो उसकी सच्चाई जानने के लिए PIB के WhatsApp नंबर +91 8799711259 पर भेजकर फैक्ट चेक करा सकते हैं.
ऑफिशियल जानकारी के बिना किसी भी मैसेज को सच न मानें.
इसे भी पढ़ें:-आतंकी फंडिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, श्रीनगर में 4 जगह PMLA के तहत छापेमारी, LeT के OGW उमर आदिल डार पर शिकंजा