Dhanteras 2026: इस साल धनतेरस का पावन पर्व 6 नवंबर को है. धनतेरस को खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन जो खरीदते हैं, वो साल भर सुख-समृद्धि लाता है.आमतौर पर लोग सोना-चांदी और स्टील के बर्तन ही खरीदते हैं, लेकिन सोने के दाम आसमान पर हैं. तो क्या करें? शास्त्रों में सोने के अलावा भी कई चीजों की खरीदारी शुभ बताई गई है.
धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना शुभ है?
1. सोना-चांदी: सोना या चांदी के आभूषण
2. पीतल-तांबे के बर्तन: भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर आए थे, इसलिए बर्तन खरीदना सबसे पुरानी परंपरा है. पीतल-तांबा सबसे शुभ, फिर कांसा-स्टील.
3. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति: दिवाली पूजन के लिए.
4. झाड़ू: मां लक्ष्मी का प्रतीक, घर से दरिद्रता जाती है.
5. धनिया के बीज: अगर सोना नहीं खरीद पा रहे तो सिर्फ धनिया खरीद लें, उतना ही पुण्य मिलेगा. इसे बोने से समृद्धि बढ़ती है.
6. गोमती चक्र, कौड़ी, नमक: धन आकर्षित करते हैं.
7. दीये: मिट्टी या पीतल के दीये.
8. पूजा का सामान
खरीदारी के बाद क्या करें?
सामान लाकर पहले गंगाजल से पवित्र करें. फिर मंदिर में रख दें. कुमकुम का तिलक लगाएं, फूल चढ़ाएं और मां लक्ष्मी की पूजा करें. सामान को दिवाली तक पूजा स्थल पर ही रहने दें.
इसे भी पढ़ें:-वायु प्रदूषण में फेफड़े को कैसे रखें हेल्दी? ये 5 फूड्स करेंगे अंदर से सफाई, डाइट लिस्ट में करें ऐड