धीमी पड़ी ‘रामायण’ की रफ्तार, ‘ओम’ ने वर्ल्डवाइड में किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Entertainment: आज शुक्रवार है और सिनेमाघरों में ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर जी9’ जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं, थिएटर में पहले से ही ‘रामायण’, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ मौजूद हैं, जिनकी कमाई पर नई रिलीज फिल्मों का असर पड़ सकता है। जानें इन फिल्मों ने गुरुवार तक कितना बिजनेस किया।

चैप्टर 1′ ने 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन में गिरावट आई। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारत में 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 69.30 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 80.35 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने 30.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 111.10 करोड़ रुपये हो गया है।

गॉडजिला माइनस जीरो’ की कितनी हुई कमाई


गॉडजिला माइनस जीरो’ भी 20 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन 32 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो छठे दिन की कमाई से करीब 3.2 फीसदी ज्यादा है।

फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 4.53 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 4.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। सात दिनों में फिल्म ने भारत में 4.53 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं।