Assam: असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी स्थित राजभवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण तक हिमंत बिस्वा सरमा को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया गया है।
हिमंत ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम की नई सरकार के गठन का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है।
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में, एनडीए ने 126 में से 102 सीटें जीतकर निर्णायक जनादेश प्राप्त किया। भाजपा 82 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि उसके सहयोगी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और असम गण परिषद ने 10-10 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 19 सीटें जीतकर विधानसभा में दूसरी बड़ी पार्टी के रूप में अपनी पहचान बनाई।
इसे भी पढ़ें:-अस्पताल सहायक के पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया