गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, महिला सहित पांच लोगों की मौत, एक की गंभीर

Assam: असम से सनसनीखेज खबर सामने आई है, सोमवार की देर रात गुवाहाटी के एक होटल में गोलीबारी की घटना हुई, इस घटना में जहां महिला सहितच पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया गया है कि होटल में मालिक और लीज़ पर होटल चलाने वाले व्यक्ति के बीच विवाद को लेकर पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे जीएस रोड पर बोरा सर्विस के सामने स्थित होटल बिलास इन में हुई, यह जगह असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है।

पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया

पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से पांच की मौत हो गई, एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद एक शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है, पुलिस कमिश्नर के अनुसार, 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार बरामद कर लिया है, आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *