1 January 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 1 जनवरी पौष मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन रोहिणी नक्षत्र और शुभ योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
1 January 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल
मेष राशि
आज दिन आपके लिए आत्मविश्वास और आनंद से भरपूर रहेगा. आप अपने अंदर ऊर्जा और जोश का अनुभव करेंगे. आज आपको भाग्य आपको प्रयास से बढ़कर सफल बनाएगा. लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए. आज परिवार में भाइयों से आपकी नजदीकियां बढ़ती और आज आपको सामाजिक काम करने का भी मौका मिलेगा.
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ और लाभदायक होगा. बैंकिंग से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी. आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा और आपको आज कुछ नए अवसर भी प्राप्त होगे. आपको आज उपहार की प्राप्ति हो सकती है.
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है. आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा. आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी चाहिए, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है. जरूरी कार्यों को पूरा करने की सूची बनाकर रखें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं. आज कुछ व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी.
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. आपको आज कुछ नया और रचनात्मक करने का मौका मिलेगा. विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. किसी भी काम के लिए उसके नीति-नियमों का पूरा ध्यान रखें नहीं तो परेशानी होगी. संतान के करियर और स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े तनाव हो सकता है.
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धियां लेकर आने वाला है. आपके कामकाज में आज तेजी आएगी और आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी. कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपकी छवि प्रभावित हो. आपको आज वाद विवाद की स्थिति से दूर रहना चाहिए. आपको सरकारी काम में सफल बनाएगा.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा. धन-संपत्ति में वृद्धि होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपको विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का भी मौका मिलेगा. कुछ कला और रचनात्मक कार्यो में आपकी सहभागिता बनी रहेगी. छात्रों की उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी. कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है.
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है. आपको आज मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा. आज आप जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी. कुछ पुरानी योजनाओं और काम का आपको आज अच्छा फायदा मिलेगा. आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. किसी को बिना पूछे सलाह देने से बचें.
वृश्चिक राशि
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. किसी भी मामले में कोई जोखिम लेने से बचें. वैसे आपको आज अपने परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा. आपको स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. कार्यक्षेत्र में आपको नीति नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा अन्यथा परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा.
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा. आपको वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा. आज आपको साहस और धैर्य से अपनी योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. परिवार में कोई शुभ और मांगलिक आयोजन होगा. कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी महसूस होगी.
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए उलझन और मानसिक तनाव वाला रहेगा. आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में संयम और धैर्य से काम लेना होगा. कुछ नए मौके भी आएंगे लेकिन इससे आपको खुशी के साथ ही साथ तनाव भी मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपको जल्दबाजी में कुछ भी नहीं करना है. आज क्रोध और वाणी को कंट्रोल में रखने का प्रयास करें.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारीवर्ग से सपोर्ट मिलेगा और कुछ बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे. दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम आप आज कर सकते हैं. आज आपकी मुलाकात कुछ प्रियजनों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी और विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आपको आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. कार्यस्थल पर आज आपको किसी से वाद विवाद में उलझन से बचना चाहिए. अगर आपको किसी से सलाह की जरूरत है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लेना चाहिए.
इसे भी पढें:-New Year 2026: नए साल के पहले दिन इन संकेतों का दिखना होता है बेहद शुभ, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)