13 June 2025ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 13 जून आषाढ़ माह के कृष्णा पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन मूल पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।
13 June 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहने वाला है, खानपान पर ध्यान दे। अपनी दिनचर्या में बिल्कुल बदलाव ना करें। राजनीतिक कार्यक्रमों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपके मन में भय बना रहेगा। आज ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
वृष राशि
आज आपकी सामाजिक पद और प्रतिष्ठा को बढ़ेगी। आप अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके शत्रु हैरान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से आप किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा होगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सावधानी सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। घर को रेनोवेट कराने में आप अच्छा खासा धन भी व्यय करने की सोचेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी।
कर्क राशि
आज आपको आपके रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपके मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपने परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई वादा किया था, तो आप उसे पूरा करने में कामयाब रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दूसरों की मदद बहुत ही सोच विचार कर करें। आज किसी को धन उधार देने से बचें। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।
कन्या राशि
आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से यदि वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें धैर्य बनाए रखें। वाणी की मधुरता मान सम्मान दिलाएगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा और उन्हे उनके कार्यों से जाना जाएगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि कुछ धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं।
धनु राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आपको दूसरों के सहयोग से किसी काम को करना बेहतर रहेगा, लेकिन आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद में ढील ना बरतें। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर फैसला लेने के दौरान बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
मकर राशि
आज आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आप व्यवसाय के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने किसी काम के पूरा होने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ राशि
आज आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप यदि आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ प्रयास करेंगे, तो उनमे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
मीन राशि
आज आप रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने में जुटें रहेंगे। आज आप अपने लिए सुख भोग के साधनों की भी खरीददारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी व्यय करेंगे। आपको शासक सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़े:- सीएम योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित, कहा-छात्र करें खूब मेहनत
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)