15 June 2025ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 15 जून आषाढ़ माह के कृष्णा पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन श्रावण नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।
15 June 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के लिए अच्छा है। किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके कामों में आ रही कठिनाईयां दूर होगी। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर आपकी नौकझोक होती रहेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आपका अपने आसपास रह रहे विरोधियों से कोई वाद-विवाद हो सकता है।
वृषभ राशि
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप बेवजह किसी वाद-विवाद में ना पड़ें। संतान को कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। राजनीति की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को सावधान रहना होगा, विरोधी कामों में भी विघ्न डालने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि
आज आपके मन में किसी काम को लेकर थोड़ी उथल-पुथल बनी रहेगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो उससे पीछे बिल्कुल ना हटें। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
आज आपको किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। पहले के लिए हुए कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। माताजी की सेहत में चल रही समस्या को आप नजरअंदाज ना करें। संतान किसी खेल प्रतियोगिता की तैयारी कर सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य से कोई कहासुनी हो, तो बहुत ही संभलकर चलें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें। खर्च करने से भी बचें, आपका बजट बिगड़ सकता है। आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
कन्या राशि
आज आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटकी हुई कोई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। आप संतान के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्ट करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि
आज आपको कोई भी काम मेहनत और लग्न से करना होगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपको संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। कहीं कोई निवेश करें, तो उसमें थोड़ी समझदारी दिखाएं। अपने कामों को किसी के भरोसे ना छोड़ें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि लापरवाही से बाद में समस्याएं बढ़ेगी।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है। धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। जीवनसाथी के करियर को लेकर चल रही कोई समस्या दूर होगी। कारोबार में अचानक किसी काम को लेकर आप अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई काम समय से पूरा न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से न जाने दें। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपका कोई पुराना कानूनी केस भी दूर होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आपकी टेंशन बनी रहेगी, क्योंकि आपका धन कहीं फंस सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। दान धर्म के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, उसमें आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी निवेश संबंधी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपका कोई काम समय से पूर्ण होने से मन परेशान रहेगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए व्यापार में अच्छी सफलता लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर मिल सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा कोई विवाद समाप्त होगा। आपको किसी काम को पूरा करने के लिए अपने किसी साथी से मदद की आवश्यकता होगी। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन में सुख और शांति बनी रहेगी।
इसे भी पढ़े:- Fathers Day 2025: मेरा साहस, मेरा सम्मान, मेरी ताकत, मेरी पहचान…अपने पापा को स्पेशल फील कराने के लिए भेंजे ये प्यार भरे संदेश
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)