Aaj ka Rashifal: आज इन जातकों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

16 September 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 16 सितम्बर अगस्‍त को आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन आद्रा नक्षत्र और वरीयान योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

16 September 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति बेहतर होगी। व्यापार के मामले में आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा और निवेशों से भी लाभ हो सकता है। अगर कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं चल रही थीं तो अब वे दूर होंगे। संतान पक्ष की चिताओं का भी समाधान होगा और आपको अपने प्रियजनों व परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें और बजट बनाकर चलना लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में आपको विवादों से दूर रहना होगा। वरना परेशानी खड़ी हो सकती है। शाम के समय परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं, निवेशों से लाभ के संकेत हैं।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी किसी बात के चलते आपका मन परेशान रह सकता है। वहीं, समय पर काम पूरा न होने से भी निराश हो सकते हैं और आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। ऐसे में बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होने से आपका मनोबल बढ़ेगा और पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।

कर्क राशि

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खुलते जाएंगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में वातावरण सकारात्मक बना रहेगा और अचानक किसी अतिथि के आगमन से व्यय बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

सिंह राशि

कारोबार के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में खूब लाभ कमाएंगे, जिससे धन में वृद्धि होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आपके प्रोजेक्ट समय पर पूरे होते जाएंगे। व्यापार के मामले में सफलता हासिल होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और नौकरी करने वालों का दिन भी अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि

किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रह सकता है। ऐसे में मानसिक तनाव भी अधिक बढ़ेगा। हालांकि, व्यवसाय के मामले में लाभ होने के संकेत हैं और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने से लाभ होगा। नौकरी करने वाले अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है और आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और तनाव भी कम होगा। व्यापार के मामले में नए संपर्कों और निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा आपकी सेहत का असर काम पर भी पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

दिन मिलाजुला रहेगा और स्थान परिवर्तन होने के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाज अधिक रह सकता है। जिसके चलते आप व्यस्त रहेंगे। लेकिन आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा, अन्यथा किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा, लेकिन खर्चा अधिक बढ़ने से मन परेशान रह सकता है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।

धनु राशि

आर्थिक मामलों में लाभ होने के संकेत हैं। लेकिन इसके लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मेलजोल बढ़ने के कारण अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रह सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और श्रेष्ठ मार्गों से आपको आमदनी प्राप्त हो सकती है। लेकिन व्यय भी बढ़ेगा। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। ऐसे में सावधान रहना जरूरी होगा। वहीं, विवादों से भी दूर रहने की आवश्यकता है। व्यापार में सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसके चलते आपका तनाव बढ़ सकता है। वहीं, संपत्ति से लाभ होगा और जीवनसाथी से उत्तम सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

व्यवसाय के क्षेत्र में दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको लगातार लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन व्यवसाय के भागीदारों से कुछ परेशानी उत्पन्न होने की संभावना भी बनी हुई है। व्यापार के क्षेत्र में आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे और किसी यात्रा पर जाने के योग भी बने हुए हैं। परिवार का माहौल सामान्य बना रहेगा।

मीन राशि

आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है और आपको लाभ कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों के कार्य और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आसपास के सहकर्मियों को थोड़ी परेशानी होगी। लेकिन आप अपने कार्य कौशल से शाम तक स्थिति को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। इस समय आपको मानसिक तनाव से बचना होगा।

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *