Aaj Ka Rashifal: इन जातकों के लिए शुभ होगा आज का दिन, करियर और आर्थिक मामलों में होगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

17 April 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 17 अप्रैल को बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन रेवती/अश्विनी  नक्षत्र के साथ वैधृति/प्रीति  योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

17 April 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है. नौकरीपेशा वाले लोगों को नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अचानक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात मन को खुश करेगी. बेरोजगार लोगों को रोजगार से जुड़ी सकारात्मक सूचना मिल सकती है. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और अविवाहित लोगों को साथी मिलने की संभावना है. पढ़ाई में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे. सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी.

वृषभ राशि

आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिल सकता है, इसलिए दस्तावेजों को संभालकर रखें. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन आज किसी को उधार देने से बचें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी निराशा हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

मिथुन राशि

आज के दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. काम में मन कम लगेगा और तनाव बना रह सकता है. अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं. घर में कोई छोटा पारिवारिक आयोजन हो सकता है. नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा. व्यापार में नुकसान की आशंका है. छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और प्रेम जीवन में कुछ नया अनुभव होगा.

कर्क राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा. अधूरे काम पूरे होंगे और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. कोई योजना सफल हो सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे. नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है, जिससे खुशी मिलेगी. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

सिंह राशि

शुक्रवार का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा. कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं. आप सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. सरकारी कार्यों में जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं. वैवाहिक जीवन में संपत्ति को लेकर रुचि बढ़ सकती है, लेकिन प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कन्या राशि

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. कुछ कामों में सफलता मिलेगी तो कुछ में निराशा हो सकती है. भावुकता में निर्णय लेने से बचें. कानूनी मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें और सलाह जरूर लें. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें. नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन खर्च अधिक हो सकते हैं. नौकरी में मनपसंद काम मिलने से संतोष रहेगा. कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, जिससे भागदौड़ बढ़ेगी. व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार में खुशहाली रहेगी. मानसिक तनाव कम होगा. स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है.

वृश्चिक राशि

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. खर्च बढ़ेंगे और कामों में बाधाएं आ सकती हैं. नौकरी में सतर्क रहना जरूरी है. बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा. संतान से खुशी मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन करियर और कामकाज के लिए बहुत अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन के योग हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शाम के समय परिवार के साथ आनंद में बीतेगा.

मकर राशि

आज के दिन आपके लिए शुभ और लाभकारी रहेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी और अधूरे काम पूरे होंगे. कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे. कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. खानपान का ध्यान रखें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है. घर और ऑफिस दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. हालांकि प्रेम संबंधों में स्थिति बेहतर रहेगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी. कामकाज में अच्छे अवसर मिलेंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में लाभ के मौके मिल सकते हैं. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अनुकूल है. संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. शाम को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)  

इसे भी पढ़ें:-शरीर के इन छोटे संकेतों को न करें इग्नोर, वरना डैमेज हो सकते हैं लिवर और किडनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *