Aaj Ka Rashifal: किस राशि को होगा धन लाभ, किसे रिश्तों और खर्चों में बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें दैनिक राशिफल

17 July 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 17 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है. इस दिन मघा नक्षत्र के व्यातीपात योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

17 July 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. कामों को जल्दी पूरा करने की जल्दबाजी में छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं, इसलिए धैर्य के साथ आगे बढ़ें. खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण बजट पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. परिवार में किसी बात को लेकर हल्की कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम रखें. मानसिक तनाव से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें. काम के सिलसिले में छोटी यात्रा का योग बन सकता है. हालांकि दिन के उत्तरार्ध में कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलने से लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापारियों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. किसी पुराने कार्य के पूरा होने से राहत मिलेगी. शाम के समय मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा और मन में उत्साह बना रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और अपनी जरूरतों पर खुलकर खर्च कर सकते हैं. आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी और व्यापार करने वालों को किसी बड़ी डील से लाभ मिल सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है. शाम के समय धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन संतुलित व्यवहार की मांग करेगा. किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें. कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से उनका समाधान मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं और आमदनी अपेक्षा के अनुसार नहीं रहेगी, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर बन सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. हालांकि क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है. किसी को उधार धन देने से बचें. उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिएदिन शुभ और लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा. व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. यदि आपने बैंक से ऋण के लिए आवेदन किया है तो सकारात्मक समाचार मिल सकता है. प्रेम जीवन में साथी का सहयोग और विश्वास बना रहेगा. लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार महसूस होगा. शाम का समय परिवार और बच्चों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन सफलता और प्रगति लेकर आएगा. कम प्रयास में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. ग्रहों का सहयोग मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी. व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा. प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मेहनत और सफलता दोनों लेकर आएगा. आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा और आय में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरीपेशा वाले लोगों की कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. आत्मविश्वास और ऊर्जा के बल पर कठिन कार्य भी आसानी से पूरे कर पाएंगे. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. हालांकि प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी और भावनाओं पर नियंत्रण रखें.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी. किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है. आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं और अतिरिक्त आय मिलने की संभावना है. परिवार का माहौल सुखद रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा. पूरे दिन सकारात्मक सोच बनाए रखने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और पुराने प्रयासों का लाभ मिलेगा. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए किसी लाभदायक सौदे के योग बन रहे हैं. अनुभव और समझदारी के कारण आप अपने काम में सफलता हासिल करेंगे. शिक्षा से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों में किसी छोटी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का रहेगा. कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें. नौकरी में कुछ परेशानियां और काम का दबाव बना रह सकता है. कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें और अपनी योजनाएं किसी से साझा करने से बचें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि वैवाहिक जीवन में चल रहे पुराने मतभेद दूर होने की संभावना है और रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं. घर या व्यक्तिगत जरूरतों के लिए किसी महंगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था, वह आज मिल सकता है. शिक्षा, प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

इसे भी पढ़ें:-कब है गुरु पूर्णिमा 28 या 29 जुलाई? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *