Aaj Ka Rashifal: आज कन्या, कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगी खुशियों की सौगात, जानिए सभी राशियों का हाल

2 June 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 2 जून ज्‍येष्‍ठ माह के शुक्‍ल पक्ष की सप्‍तमी तिथि और सोमवार का दिन है। इस दिन मघा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।

2 June 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी से उधार के लेन-देन से बचें। कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक मनमुटाव का माहौल जीवन- साथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी। किसी लेन-देन के मामले में सतर्कता बरतें। किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें।

वृष राशि

आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के साथ निजी समस्याओं को शेयर कर सकते है, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। नौकरीपेशा हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या का समाधान हो होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती नजर आएंगी। आशावादी प्रवृत्ति आपको सफलता दिलाएगी।

मिथुन राशि

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप प्रभावित होकर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। छात्रों तथा महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

आज आपके तथा आपके परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपके अंदर उत्साह बढ़ेगा। आज आप अपने अधूरे कार्य को अवश्य पूर्ण करें। गृहणियों को घर में काम का बोझ बढ़ेगा, अपनी सेहत का ख्याल रखें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। भाई-बहन से बिगड़े रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे। यात्रा के दौरान सावधानी बरते, दुर्घटना की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते है। बड़े बुजुर्गो के परामर्श लेकर ही बात आगे बढ़ाए।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी। आपको रोजगार के उचित अवसर मिल सकता है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता हैं। किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए दिन खुशनुमा रहेगा। आप ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर अच्छी तरह पूरा करेंगे। आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे। ग़लत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं। नशीले पदार्थों के सेवन से बचें।

धनु राशि

आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनायेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यात्रा के योग हैं।  आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है।नई योजना लागू करने से लाभ होगा। किसी प्रापर्टी की खरीद में आपको सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आपको शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस का काम आज समय से पहले पूरा हो जायेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले किसी से राय जरूर लें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी शो में गाने का प्रस्ताव मिल सकता है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी पार्टी का आयोजन कर सकते है। मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे। लवमेट अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट दें सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े:-  Haridwar: सीएम रेखा गुप्‍ता पहुंची हरिद्वार, हरकी पैड़ी पर पति संग लगाई डुबकी, की ये प्रार्थना…

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *