22 August 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 22 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन आश्लेषा नक्षत्र और वारीयन योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
22 August 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के लिए सामान्य रहेगा। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार कर रहे जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। आज बाहर का खाना न खाएं, नहीं तो पेट खराब हो सकता है।
वृष राशि
आज का दिन वृष राशि के लिए बढ़िया रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। घर के कामकाज में संतान से मदद मिल सकती है। पैसों का निवेश करने के लिए समय सही रहेगा। सेहत सही रहेगी।
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि वाले लोंगो के लिए अच्छा रहेगा। धन से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन सही रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि वाले लोंगो लिए ठीक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। संतान की कोई बात चिंता का कारण बन सकती है। सहकर्मियों से कामकाज में मदद मिल सकती है। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। घर में किसी के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। घर में किसी पार्टी का आयोजन करवा सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में मनमुटाव हो सकता है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर खर्च बढ़ने से चिंता बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज कामकाज के सिलसिले में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण बना कर रखें। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने के योग है। स्वास्थ्य पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। बिज़नेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो माता पिता से सहयोग मिल सकता है। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी बातो में आकर कोई निर्णय न लें। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)