26 August 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 26 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन श्रवण नक्षत्र के सौभाग्य योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
26 August 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज परिवार में सुख-शांति और आपसी प्रेम बना रहेगा. हालांकि, जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. कारोबारियों को अच्छी डील मिल सकती है. धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी को जल्दबाजी में पैसा उधार न दें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालें प्रतियोगी छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. नए कोर्स में दाखिले की इच्छा भी पूरी हो सकती है. परिवार में शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. धार्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी. कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ अचानक धन लाभ हो सकता है. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. निवेश के मामलों में सावधानी बरतें. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी विवाद को समय रहते सुलझाना होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. नौकरी में आपके काम की प्रशंसा और पदोन्नति के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में राहत मिल सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. जरूरतमंद की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. कारोबारियों को अच्छी डील मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को दूसरी कंपनी से बेहतर प्रस्ताव मिल सकता है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरे रहेंगे और कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं. दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. धन के लेन-देन और निवेश में जल्दबाजी से बचें.
तुला राशि
आज आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा और काम में सफलता मिल सकती है. हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी से मतभेद हो सकते हैं. बढ़ते खर्चों के कारण बजट प्रभावित हो सकता है, इसलिए धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें. अधिक लाभ के लालच में जोखिम भरी योजनाओं में पैसा न लगाएं. परिवार का सहयोग मिलेगा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि
आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन आप समझदारी से उनका सामना करेंगे. मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी. कानूनी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है. नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें.
धनु राशि
आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. घर और कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, जिसमें अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. नौकरी में आगे बढ़ने के लिए नए तरीके अपनाएं. छात्रों के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने का अच्छा समय है. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे. पिता की किसी बात से मन परेशान हो सकता है. धन के लेन-देन में सावधानी बरतें.
मकर राशि
आज आपको कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं. करियर और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे. साझेदारी में काम करने वालों को लाभदायक मौका मिल सकता है. विरोधियों से सावधान रहें और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें. प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताएंगे. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. कई नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में बदलाव से उत्साह बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिल सकती है. कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा. संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए बातचीत में संयम रखें.
मीन राशि
आज तरक्की और लाभ के अवसर मिलेंगे. कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है. परिवार में प्रेम और मेल-जोल बढ़ेगा तथा धार्मिक आयोजन हो सकता है. जमीन-जायदाद के मामले में सफलता मिलने के संकेत हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर