30 August 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 30 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र के शूल योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
30 August 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे. काम का दबाव अधिक रहेगा, हालांकि सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आप अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर पाएंगे. वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान हो सकता है. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है. किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. आपकी बुद्धिमत्ता और कार्यकुशलता आपको मुश्किल कामों को भी आसानी से पूरा करने में मदद करेगी. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए नए काम की शुरुआत करने का अच्छा समय है. निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद या मामलों में सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है. परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग आपके लिए काफी मददगार साबित होगा. आपकी मेहनत और समझदारी से कई काम आसानी से पूरे होंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता लेकर आ सकता है. भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं. नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आप उसे अच्छी तरह संभाल लेंगे. व्यापारियों के लिए दिन खास रह सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है. एक परेशानी खत्म होते ही दूसरी जिम्मेदारी सामने आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. नौकरी में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहने से काम आसानी से पूरे होंगे. आर्थिक मामलों में अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी आपने योजना नहीं बनाई थी. जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है. बातचीत के जरिए समस्या को सुलझाने की कोशिश करें. संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. लंबे समय से चली आ रही कुछ परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है. वाहन और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों का आनंद मिलेगा. नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है और नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है. हालांकि उत्साह में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें. परिवार में प्रेम और सहयोग का माहौल रहेगा. मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज अपने व्यवहार और निर्णयों में विशेष सावधानी रखनी होगी. मन में कई तरह के विचार और सवाल चल सकते हैं, जिससे बेचैनी महसूस हो सकती है. किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय शांत दिमाग से आगे बढ़ें. कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. किसी से बेवजह बहस या विवाद न करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन कई मामलों में लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और कुशलता से आपको फायदा मिलेगा. यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ था तो उसके वापस मिलने की संभावना है. उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को आज सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी है. आज किसी को उधार पैसा देने से बचें, क्योंकि उसे वापस पाने में परेशानी हो सकती है. किसी विषय को लेकर मन में संदेह या असमंजस बना रह सकता है. बड़े फैसले लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कामयाबी और सुख-सुविधाओं से जुड़ा रहेगा. आप अपनी पसंद और जरूरत की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. नई जगह बेहतर पद या तरक्की का अवसर मिलने के योग हैं. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा, साहस और उत्साह से भरा रहेगा. आपको आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे, जिनका सही तरीके से लाभ उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव या बुलावा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च अधिक होने से बजट प्रभावित हो सकता है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान में लापरवाही न करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. कारोबार में कमाई के नए अवसर मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग आपके काम आएगा. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. व्यापार करने वाले लोगों को अपने अनुभव और समझदारी का लाभ मिलेगा और अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन में सुख और आपसी सहयोग बना रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा उलझन भरा रह सकता है. किसी बात को लेकर चिंता या असमंजस बना रहेगा. विरोधियों से सतर्क रहें और अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी हर किसी को न दें. आर्थिक मामलों में आज कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना बेहतर होगा. नई योजना शुरू करने के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ें. नौकरीपेशा लोगों को अपनी बुद्धि और अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा. परिवार और वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है. आपको अपने पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा और भाग्य का भी पूरा साथ प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को कोई लाभदायक सौदा मिल सकता है. धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी. जीवनसाथी के साथ प्रेम और आकर्षण बना रहेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया