Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है. ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव का असर व्यक्ति के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल…
मेष राशि (Aries)
आज आपकी राजनीतिक उन्नति होगी. सर्वार्थसिद्धि योग के प्रभाव से बिजनेस में आप अपने पेशेवर प्रोजेक्ट्स को टीम मैनेजमेंट के सहयोग से आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे. बिजनेस को फर्श से अर्श पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है. जो लोग पुरानी कंपनी छोड़ने के असमंजस में हैं, उन्हें क्लैरिटी मिलेगी. करियर गोल्स को प्रायोरिटी दें, इमोशनल गिल्ट में न फंसें. नौकरी में नई योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है, वर्कप्लेस पर फोकस बढ़ेगा.
वृषभ राशि (Taurus)
आज किसी की मदद करने से आपका भाग्य चमकेगा. सर्वार्थसिद्धि योग के कारण पैसों से जुड़ी कोई पुरानी समस्या हल हो जाएगी. व्यापारियों के लिए आज लीडरशिप और विज़न सेटिंग का शानदार दिन है. ऑफिस में कॉन्फिडेंस टॉप पर रहेगा. प्रेजेंटेशन देने या सीनियर्स के सामने अपनी बात रखने के लिए सबसे अच्छा दिन है. पब्लिक स्पीकिंग में आप शाइन करेंगे. हालांकि, नौकरी में थोड़ी थकान और बोरियत महसूस हो सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)
आज ससुराल पक्ष से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा. व्यावसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें और देरी आ सकती है. ऑनलाइन बिजनेस में कन्वर्जन रेट ड्रॉप हो सकता है. वेबसाइट पर विजिटर्स आएंगे लेकिन खरीदारी कम होगी.ऑफिस में मीटिंग ओवरलोड से परेशान रहेंगे.भगवान की भक्ति की तरफ झुकाव बढ़ेगा. लव-लाइफ का मैटर घर में उजागर हो सकता है, अलर्ट रहें.
कर्क राशि (Cancer)
आज जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन होने की आशंका है, संयम से काम लें. आपको किसी बेहतर कार्य के लिए परिवार और समाज से सम्मान मिलेगा. बिजनेसमैन के लिए कम्युनिटी बिल्डिंग और यूजर जनरेटेड कंटेंट पर काम करने का बेस्ट दिन है.वर्कप्लेस पर सीनियर्स और बॉस की बातों को न काटें, तो दिन आपके फेवर में रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन साधारण और संतोषजनक रहेगा. कोई खोई हुई अमूल्य वस्तु वापस मिल सकती है.
सिंह राशि (Leo)
आज आपको शारीरिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है. आर्थिक मामलों में आपको विशेष सावधानी रखनी होगी. निरंतर प्रयास से आप अपने बिजनेस को टॉप लिस्ट में लाने में सफल रहेंगे. वित्त को लेकर थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है. ऑफिस में आपकी प्रोग्रेस को देखकर कुछ लोग बैकबाइटिंग (पीछे बुराई) कर सकते हैं, सतर्क रहें. प्रेमी जन भविष्य में किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo)
आज आपको आकस्मिक धन लाभ होने के मजबूत योग हैं. वाशि योग के प्रभाव से आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और रोमांस बना रहेगा. बिजनेसमैन को डबल ब्लेसिंग मिलेगी. बिजनेस में कोई भी बड़ा कदम उठाना हो या डील क्लोज करनी हो, तो दिन बेहद शुभ है. सीनियर्स से सराहना और जूनियर्स से रेस्पेक्ट मिलने के कारण आपकी लीडरशिप इमेज बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगी. हालांकि, विरोधी आपके काम की झूठी तारीफ कर भितरघात कर सकते हैं, अलर्ट रहें.
तुला राशि (Libra)
आज घर में किसी महिला सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिससे आपकी चिंता बढ़ेगी. आपके अचानक होने वाले खर्चों में वृद्धि हो सकती है. धन की कमी से सडनली काम में गड़बड़ हो सकती है. किसी कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है. फेक ऑफर्स से सावधान रहें. ऑफिस में विरोधी परेशान करेंगे. घर में आपका कोई सीक्रेट ओपन हो सकता है. खिलाड़ियों को अपने आलस्य का त्याग करना होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको रिश्तेदारों की मदद करनी पड़ सकती है. करियर को निखारने के आपके सपने और प्रयास पूरे हो सकते हैं. नए अवसर मिलने की प्रबल संभावना है. कॉम्पिटिटर एनालिसिस और मार्केट इंटेलिजेंस का बेस्ट दिन है. कॉम्पिटिटर्स की स्ट्रेटेजी को डीप डाइव करें और गैप्स ढूंढें. नया प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए शुभ चौघड़िया का समय अनुकूल रहेगा. न्यू जॉब की तलाश कर रहे लोगों को कंपनी से नई नौकरी का ईमेल प्राप्त हो सकता है.
धनु राशि (Sagittarius)
आज आप फाइनेंशियल मोर्चे पर काफी स्ट्रॉन्ग रहेंगे. ब्रह्म और सर्वार्थसिद्धि योग की वजह से कल आप मार्केट से अपनी उधारी वसूलने में सफल रहेंगे. लवर के साथ डिनर की प्लानिंग बनेगी.मार्केटिंग को नए तरीके से सेट करने का सही दिन है. प्रॉफिट का मार्जिन बढ़ेगा.नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है, जो भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी. वर्कप्लेस पर आपकी ऊंचाइयों को देखकर विरोधी आपके खिलाफ जाल बुन सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn)
आज आपके बौद्धिक विकास में वृद्धि होगी. सीनियर के साथ मधुर संबंधों के कारण नौकरीपेशा लोगों को मनमुताबिक ट्रांसफर मिलने की संभावना है. जीवनसाथी की सेहत अच्छी रहेगी.डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी अपग्रेड के लिए बेस्ट दिन है. पेंडिंग सॉफ्टवेयर अपग्रेड और ऑटोमेशन को इम्प्लीमेंट करें, जिससे कॉस्ट कम होगी. योजनाबद्ध तरीके से काम करने से मार्केट में आपका दबदबा रहेगा. कानूनी दांवपेच में सफलता मिलेगी.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन रोजगार के लिहाज से उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा. वर्कस्पेस पर कार्य की अधिकता के कारण आप शारीरिक रूप से खुद को कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे. मार्केट के उतार-चढ़ाव या इम्पोर्ट कॉस्ट बढ़ने से आपके प्रॉफिट मार्जिन पर भारी प्रेशर आ सकता है. अकाउंट्स से जुड़े मामलों में वाद-विवाद होने से आपके कष्ट बढ़ सकते हैं. सरकारी मामलों पर ज्यादा ध्यान दें.ऑफिस में कुछ लोग आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकते हैं.
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए बेहद प्रॉफिटेबल रहने वाला है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ सरप्राइज गिफ्ट्स का आदान-प्रदान हो सकता है. घर में किसी खास सदस्य के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा. लॉन्ग-टर्म बिजनेस प्लानिंग का शानदार दिन है. अपना पोर्टफोलियो अपडेट कर प्रपोजल भेजें. ऑनलाइन कार्य की कई जटिल समस्याओं को आप आसानी से निपटा लेंगे. दूसरों के दोष सुधारने में अपना समय बर्बाद न करें.