Gajkesari Rajyog 2025: इस दिन बन रहा गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों का चमकेगा भाग्‍य, मिलेगा लाभ

Gajkesari Rajyog 2025:  पंचागों के अनुसार वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। धार्मिकों के अनुसार चंद्रमा हर ढाई दिनों में अपनी राशि परिवर्तन होते हैं, जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति संबंध बनाते हैं जिसके कारण कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। पंचांग के अनुसार 28 मई को चंद्रमा दोपहर 01 बजकर 36 मिनट पर वृषभ राशि के अपनी यात्रा को विराम देते हुए बुध की राशि मिथुन में गोचर हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु के साथ चंद्रमा की युति बनती है तो गजकेसरी योग का निर्माण होता है। गजकेसरी योग को बहुत शुभ माना जाता है। इस योग के बनने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्‍त होती है।

धार्मिक शास्‍त्रों के अनुसार देवगुरु बृहस्पति करीब एक साल तक किसी एक राशि में रहते हैं, जिसके दौरान सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। पंचांगों के अनुसार गुरु अभी मिथुन राशि में हैं और 28 मई को चंद्रमा के मिथुन राशि में गोचर करने से इन दोनों ही ग्रहों की युति मिथुन राशि में देखने के मिलेगी।

मिथुन राशि

शास्‍त्रों के अनुसार जातकों के लिए मिथुन राशि गजकेसरी राजयोग बहुत ही अच्छा, शुभ और लाभकारी साबित होगा। यह शुभ योग आपकी राशि में पहले भाव यानी लग्न में होगा। जिसके वजह से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के अवसरों में वृद्धि की संभावना हो सकती है। जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होंगी। पढ़ने वाले बच्‍चों के लिए सफलता मिलने की संभावना है। इस राजयोग से नौकरी और व्यापार में कुछ अच्छा देखने को मिलेगा इसके अलावा समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

सिंह राशि

धार्मिक शास्‍त्रों के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग आपके भाग्य में वृद्धि करवाएंगे। आपकी राशि से एकादश भाव में यह गजकेसरी राजयोग बनेगा। जो आपके जीवन के लिए बहुत ही अच्‍छा होगा। ऐसे में आपकी आय में बंपर लाभ मिल सकता है। व्यापार और कारोबार के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। जीवन में आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन यह बहुत ही आसानी से पार भी हो जाएगी। इस दौरान अचानक से धन लाभ अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्‍याओं को लेकर जो भी परेशानी है वह समाप्‍त होगी, संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है इस दौरान जिन लोगों का अभी विवाह नहीं हुआ उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। 

कुंभ राशि

पंचांगों के अनुसार कुंभ राशि के जातको के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। अचानक से लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। किसी से झगड़ा हुआ हैतो वह सुलझ सकता है इस योग से आपकी आर्थिक स्थितियों में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। आपके जीवन में खुशियों की बहार होगी, धन लाभ के प्रबल योग और आमदनी में इजाफा होगा। जो लोग नौकरी के लिए परेशान हैं उनके लिए नौकरी के प्रस्‍ताव आ सकते हैं। इस दौरान घर में चली रही अनबन के ठीक होने की संभावना है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलता है। 

इसे भी पढ़ें :- Ayodhya: राजकीय सम्मान के साथ शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को दी गई अंतिम विदाई, जमथरा घाट पर पंचतत्व में हुए विलीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *