अक्षय तृतीया के अवसर पर गोवर्धन धाम में चादर विधि महोत्सव का आयाेजन

Puskar: अक्षय तृतीया- गिरिराज भगवान की विशेष कृपा एवं पूज्य गुरुदेव भगवान श्री श्री 1008 पूज्य श्री गंगेश्वरानंद जी महाराज की पावन स्वीकृति के उपरांत एवम् सभी प्रमुख भक्तों एवं दिव्य भक्त मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के सुझाव एवं सहमति के आधार पर निर्णय किया गया कि इसी संत भंडारे के दिन पूज्य श्री घनश्याम दास जी महाराज का चादर विधि कार्यक्रम किया जाए.

अब इस सुझाव और सहमतियों के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि पूज्य महाराज श्री घनश्याम दास जी महाराज का चादर विधि महोत्सव कार्यक्रम इस दिन कर लिया जाए. यह कार्यक्रम 19 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होना निश्चित हुआ है. अतः सभी भक्तों को इस निर्णय की जानकारी हो जाए इसलिए यह सूचना आप सभी लोगों तक प्रेषित की जा रही है, तथा आप सभी को इस भंडारे एवं चादर विधि महोत्सव कार्यक्रम में आने का सादर आमंत्रण भी दिया जा रहा है. आप सभी भक्त इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। आप सभी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *