Sawan 2026: सावन के महीने में बारिश मौसम को खुशनुमा बनाती है और सूखे धरती को राहत देकर उसे हरा-भरा करती है। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में भी सावन की बारिश को खास माना गया है. मान्यता है कि बारिश के स्वच्छ पानी का इस्तेमाल कुछ विशेष उपायों में करने से घर में सकारात्मकता, सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बन सकता है. तो चलिए जानते हैं बारिश के पानी से जुड़े कुछ आसान उपाय।
आर्थिक परेशानियों के लिए करें ये उपाय
अगर घर में लंबे समय से आर्थिक परेशानी बनी हुई है, तो बारिश के पानी से जुड़ा एक आसान उपाय किया जा सकता है. इसके लिए किसी मिट्टी के घड़े या तांबे के पात्र में साफ बारिश का पानी इकट्ठा करें. इसमें थोड़ी सी हल्दी डालकर इस पात्र को घर की उत्तर दिशा में रख दें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसके पास लगातार 11 दिनों तक सुबह और शाम दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने के सकारात्मक योग बन सकते हैं.
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में यह उपाय
परिवार में कोई व्यक्ति लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान है, तो बारिश के पानी से जुड़ा यह धार्मिक उपाय भी किया जा सकता है. हालांकि, किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की सलाह और उचित उपचार लेना जरूरी है. उपाय के लिए बारिश के पानी को स्टील या तांबे के बर्तन में एकत्र करें. इसके बाद भगवान शिव की पूजा करके इस जल को शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके साथ महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करने की मान्यता है. धार्मिक दृष्टि से माना जाता है कि इससे मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो सकता है.
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए बारिश के पानी का उपाय
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का संबंध मन और भावनाओं से माना गया है. कमजोर चंद्रमा को मानसिक अशांति, नींद से जुड़ी परेशानी और आत्मविश्वास में कमी जैसी स्थितियों से जोड़ा जाता है. चंद्रमा को मजबूत करने के लिए बारिश के पानी को हरे रंग की कांच की बोतल में भरकर घर के किसी शांत स्थान पर रखने का उपाय बताया जाता है. मान्यता के अनुसार, इस पानी को पूरे साल सुरक्षित रखा जा सकता है. अगले साल बारिश होने पर पुराने पानी को हटाकर उसकी जगह नया बारिश का पानी रखने की बात कही गई है.
इसे भी पढ़ें:-नाला पार करने की प्रयास में तेज बहाव की चपेट में आई कार, 7 लोगों के शव बरामद, दो अब भी लापता