Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि की आज से शुरुआत हो रही है। इस साल माता रानी घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। आप भी अपने परिवार, दोस्तों को ये खास मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं
1. सज रहा है मां का दरबार,
सुनाई दे रही जयकार,
नवरात्रि का ये पावन पर्व,
मां दुर्गा करें सबका उद्धार।
शुभ नवरात्रि!
2. शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां!
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है,
सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं,
तन-मन और जीवन हो जाएगा पावन।
जय माता दी!
4. लाल रंग से सज़ा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
अपने पावन कदमों से मां आए आपके द्वार।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई,
होकर अबकी बार घोड़े पर सवार माता रानी आ गई,
प्रेम से बोलो जय माता दी।
6. ॐ सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते।
शुभ नवरात्रि!
7. सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।
8. लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
हैप्पी नवरात्रि 2026
9. मां की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है,
जो भी आता है मां के द्वार,
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
जय माता दी!
10. शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्रि,
बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश है नवरात्रि,
सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपको और आपके पूरे परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।