किचन से जुड़ी इन छोटी-छोटी चीज़ों को न करें नजरअंदाज, नहीं तो बढ़ेगा खर्च और घटेगी घर की पॉजिटिविटी

Vastu Tips: किचन हमारे घर का सबसे अहम हिस्सा है क्योंकि यही जगह है जहां से परिवार की सेहत, ऊर्जा और खुशहाली जुड़ी होती है, लेकिन अक्सर हम छोटी-छोटी चीज़ों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में बड़े नुकसान का कारण बन सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किचन को सही दिशा और तरीके से सजाया जाए तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने में मदद करता है.

चूल्हे को रखें सही जगह

किचन में चूल्हे को सही दिशा में रखना चाहिए. चूल्हा रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा (वायव्य कोण) या दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) को सही माना जाता है. इस दिशा में चूल्हे को रखने से घर के लोग स्वस्थ रहते हैं और जीवन में संतुलन आता है. 

रसोई में गलती से भी न ले जाएं जूते-चप्पल

रसोई घर को पूजा स्थल के बाद सबसे पवित्र स्थान माना जाता है. इसलिए किचन में आपको गलती से भी कभी जूते-चप्पल नहीं ले जाने चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो दिक्कतों का सामना आपको जीवन में करना पड़ सकता है. 

रसोई घर में न लगाएं शीशा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में कभी भी शीशा या आईना नहीं लगाना चाहिए. यह सजावट की वास्तु है और किचन में इसे रखना सही नहीं माना जाता. वास्तु के अनुसार रसोई अग्नि तत्व से संबंधित स्थान है और यहां पर शीशे को रखने से जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. 

चूल्हे के पास न रखें पानी 

जल और अग्नि दोनों अलग-अलग तत्व हैं इसलिए आपको कभी भी किचन में इन दोनों को पास नहीं रखना चाहिए. अगर जल और चूल्हा यानि अग्नि बहुत पास हैं तो ये मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. इसके कारण घर के लोगों के बीच अनबन भी हो सकती है. 

रसोई में न रखें टूटे बर्तन

वास्तु के अनुसार किचन में कभी भी आपको टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए. इसके कारण सुख-समृद्धि से आप वंचित रह सकते हैं. टूटे हुए बर्तन किचन में होने से माता अन्नपूर्णा भी रूठ जाती हैं. 

इसे भी पढ़ें:-यूपी को इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जल्द हो सकता है शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *