राम मंदिर नव संवत्सर समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, रामलला का करेंगी दर्शन

Ayodhya: रामनगरी में नव संवत्सर समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं. समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. वह राम मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहेंगी. साथ ही राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र व श्रीराम नाम मंदिर स्थापना भी करेंगी. राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए करीब पांच हजार विशिष्ट मेहमानों की सूची तैयार कर ली गई है. पहली बार किसी बड़े कार्यक्रम में दर्शन सुचारु रखने की योजना भी बनी है.

रामोत्सव की झलक भी दिखेगी

नव संवत्सर समारोह के साथ ही रामोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति संगीत की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को उत्सव मय बनाया जाएगा. रामोत्सव का शुभारंभ भी चैत्र प्रतिपदा के दिन 19 मार्च से होगा और रामनवमी के दिन तक संचालित होगा. इन नौ दिनों में राम मंदिर सहित अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों में देवी उपासना के साथ श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी.

मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों से राष्ट्रपति करेंगी मुलाकात

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से दर्शन की अलग व्यवस्था की जाएगी. साथ ही मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जिनसे राष्ट्रपति मुलाकात करेंगी.

इसे भी पढ़ें:-फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में रणवीर सिंह का दिखा दमदार अंदाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *