LPG Price Today: दिवाली-छठ से ठीक पहले तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी है। आज शुक्रवार को 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन होटल-रेस्तरां और मिठाई कारोबारियों के लिए महंगाई जारी है।
1 अक्टूबर को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर में ₹62.50 की बढ़ोतरी के बाद दाम अभी भी ऊंचे स्तर पर टिके हुए हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹2,810 पर पहुंच गया है, जो पिछले महीने ₹2,747.50 था।
बड़े शहरों में आज का भाव
दिल्ली में घर वालों को एक सिलेंडर के लिए ₹939.50 देने होंगे, जबकि मुंबई में यही सिलेंडर ₹941.50 में मिल रहा है। पटना और पूर्वांचल में दाम ज्यादा हैं।
वाराणसी में घरेलू सिलेंडर ₹982 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,945 का बिक रहा है। पटना में सबसे महंगा – घरेलू ₹1,031.50 और कमर्शियल ₹3,100.50।
शहरवार चेक करें कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,810.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,764.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,954.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,100.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,764.00 रुपये
रांची 1,028.50 रुपये 2,990.50 रुपये
मेरठ 940.00 रुपये 2,755.00 रुपये
वाराणसी 982.00 रुपये 2,945.00 रुपये
क्यों है कारोबारियों के लिए चिंता?
दिवाली पर मिठाई की दुकानों, होटलों और कैटरिंग में गैस की खपत 2-3 गुना बढ़ जाती है। एक छोटा होटल अगर महीने में 20 कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करता है, तो उसे इस बार ₹1,250 तक ज्यादा चुकाने पड़ेंगे।
एक्सपर्ट का कहना है कि घरेलू रेट दिवाली तक स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव के चलते अगले महीने कमर्शियल रेट की समीक्षा हो सकती है। इसलिए बुकिंग से पहले Bharat Gas, HP या Indian Oil की वेबसाइट पर अपना पिनकोड वाला रेट जरूर चेक करें।