एलपीजी गैस स‍िलेंडर के नए दाम हुए जारी, चेक करें आपके शहर में क्‍या है आज बुक‍िंग रेट

LPG prices today: महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट एक बार फिर पूरी तरह बिगड़ गया है। वैश्विक ऊर्जा संकट (Global Energy Crisis) और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के दबाव के बीच देश में घरेलू कुकिंग गैस (LPG) की कीमतों में दो द‍िन पहले  ₹29 प्रति सिलेंडर की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिसने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है।

क्यों बढ़ी कीमतें? 

सरकार के अनुसार, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध और तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे भारत के लिए एलपीजी आयात करने की लागत (LPG Import Cost) काफी बढ़ गई है। भारत की एलपीजी आयात लागत सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस से जुड़ी है, जिसमें खाड़ी क्षेत्र से सप्लाई बाधित होने के कारण फरवरी से अब तक लगभग 46 प्रतिशत की भारी तेजी आ चुकी है। यही वजह है कि आज एक घरेलू सिलेंडर की कुल सप्लाई लागत 1600 रुपये के पार जा चुकी है।

14.2 kg LPG Cylinder Rates

CitiesPrice (₹/cylinder)
Delhi942
Bengaluru944.5
Hyderabad994
Mumbai941.5
Chennai957.5
Kolkata968

Commercial (19kg) LPG Cylinder Rates

CitiesPrice (₹/cylinder)
Delhi3,113.50
Bengaluru3,198
Hyderabad3,367
Mumbai3,067.50
Chennai3,283
Kolkata3,255.50

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के दाम स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *