सस्ता हुआ या महंगा LPG? जानें आज का ताजा रेट

LPG Rate Today: देशभर में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती कर दी है. नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं. इस फैसले से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत में कुछ कमी आने की उम्मीद है. दूसरी ओर, घरेलू LPG उपभोक्ता अब यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आने वाले महीनों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी राहत मिल सकती है.

जानिए अब कितनी हो गई कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत

183.50 रुपये की कटौती के बाद देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट इस प्रकार हैं.

  • दिल्ली: 2,930 रुपये
  • मुंबई: 2,884 रुपये
  • कोलकाता: 3,072 रुपये
  • चेन्नई: 3,099 रुपये

घरेलू LPG सिलेंडर की आज की कीमत

घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. प्रमुख शहरों में आज के रेट इस प्रकार हैं.

  • दिल्ली: 942.00 रुपये
  • नोएडा: 939.50 रुपये
  • मुंबई: 941.50 रुपये
  • चेन्नई: 957.50 रुपये
  • कोलकाता: 968.00 रुपये

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली-यूपी में पहुंचने वाला है मानसून, बिहार समेत 12 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *