LPG Rate Today: घरेलू LPG की कीमतों में कमी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ. तेल कंपनियों ने इस साल जून में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर है. भारतीय तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के रेट को पहले की तरह ही रखा है. ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल गैस सिलेंडर के दाम में राहत नहीं मिली है
आज कितनी है LPG की कीमत?
26 अगस्त को अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं:
| शहर | घरेलू LPG की कीमत | कमर्शियल LPG की कीमत |
| दिल्ली | 942.00 रुपये | 2,738.00 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,691.50 रुपये |
| कोलकाता | 968.00 रुपये | 2,872.50 रुपये |
| चेन्नई | 957.50 रुपये | 2,906.00 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये | 2,821.00 रुपये |
| पटना | 1,031.50 रुपये | 3,018.00 रुपये |
| इंदौर | 970.00 रुपये | 2,743.00 रुपये |
| भोपाल | 947.50 रुपये | 2,743.00 रुपये |
| रांची | 999.50 रुपये | 2,922.00 रुपये |
इसे भी पढ़ें:-‘खेलो इंडिया संवाद’, PM मोदी 1,500 से अधिक युवाओं से करेंगे संवाद, शामिल होंगे बड़े दिग्गज