LPG Rate Today on 14 August 2026: भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट भी स्थिर रखे गए हैं। हालांकि, महीने की पहली तारीख को 19 किलो वाले सिलेंडर में 192 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी। अगर आप ऐसे में गैस सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपने शहर का रेट जानना जरूरी है।
शहरवार LPG सिलेंडर के ताजा रेट
| शहर | 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर | 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर |
| दिल्ली | 942 रुपये | 2,738 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,691.50 रुपये |
| नोएडा | 939.50 रुपये | 2,738 रुपये |
| जयपुर | 945.50 रुपये | 2,765.50 रुपये |
| हैदराबाद | 994 रुपये | 2,985 रुपये |
| पटना | 1,031.50 रुपये | 3,018 रुपये |
| चंडीगढ़ | 951.50 रुपये | 2,760 रुपये |
| कोलकाता | 968 रुपये | 2,872.50 रुपये |
इसे भी पढ़ें:-जानें हनुमान जी के पंचमुखी चेहरों का रहस्य, हर रूप में देते है अलग-अलग आशीर्वाद