सिर्फ चार्जिंग के लिए नहीं है USB Type-C पोर्ट, आपको हैरान कर देंगे ये 5 अतिरिक्त उपयोग

Android USB-C: आज लगभग हर नया स्मार्टफोन USB-C पोर्ट के साथ आता है. चाहे वह Android फोन हो, iPhone हो, टैबलेट हो या लैपटॉप, USB-C धीरे-धीरे यूनिवर्सल कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड बन चुका है, लेकिन अधिकांश यूजर्स इसकी क्षमता का सिर्फ एक छोटा हिस्सा ही इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ज्यादातर लोग USB-C पोर्ट का इस्तेमाल केवल फोन चार्ज करने के लिए करते हैं लेकिन ये इससे कई ज्यादा और भी काम कर सकता है. यह पोर्ट आपके स्मार्टफोन को एक गेमिंग कंसोल, मिनी कंप्यूटर और यहां तक कि प्रोफेशनल रिकॉर्डिंग डिवाइस में भी बदल सकता है. आइए जानते हैं वो 5 काम जो ये पोर्ट आपके लिए कर सकता है.

फोन से सीधे करें फाइल ट्रांसफर

USB OTG फीचर की मदद से आपका स्मार्टफोन एक मजबूत स्टोरेज कंट्रोलर की तरह काम कर सकता है. आप USB-C पेन ड्राइव या एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव को सीधे फोन से जोड़कर तुरंत फाइलें ट्रांसफर कर सकते हैं. इससे फोटो बैकअप लेना या बड़े डॉक्यूमेंट्स फोन और लैपटॉप के बीच बिना क्लाउड के आसानी से भेजना हो जाता है.

पोर्टेबल पावर बैंक की तरह कर सकते हैं यूज

आजकल के ज्यादातर स्मार्टफोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आप अपने फोन को ही पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. बस Type-C से Type-C केबल लगाइए और अपने फोन से दूसरे मोबाइल, वायरलेस ईयरबड्स या फिटनेस बैंड को चार्ज कर लीजिए.

बड़ी स्क्रीन पर देख पाएंगे कंटेंट 

आपके फोन का USB-C पोर्ट हाई-डेफिनिशन वीडियो आउटपुट की तरह भी काम कर सकता है. Type-C से HDMI अडैप्टर या खास स्ट्रीमिंग केबल की मदद से आप अपने फोन की स्क्रीन को टीवी या मॉनिटर पर दिखा सकते हैं. यह फोटो शेयर करने, वीडियो देखने या बड़ी स्क्रीन पर प्रेजेंटेशन देने के लिए काफी काम का होता है.

फोन बन जाएगा मिनी लैपटॉप

USB-C हब की मदद से आप अपने फोन में कीबोर्ड और माउस जोड़ सकते हैं, जिससे आपकी काम करने की स्पीड काफी बढ़ जाती है. ऐसा करने पर फोन एक छोटे पीसी की तरह काम करने लगता है. Samsung के फोन में DeX मोड इस काम को और आसान बना देता है, जहां मोबाइल इंटरफेस बिल्कुल डेस्कटॉप जैसा हो जाता है और एक साथ कई काम करना आसान हो जाता है.

USB-C से ऑडियो और वीडियो दोनों का कमाल

अब 3.5mm जैक खत्म होने के बाद USB-C पोर्ट ही ऑडियो का मुख्य जरिया बन गया है. आप बेहतर साउंड के लिए Type-C हेडफोन या बाहरी DAC लगा सकते हैं. इसके अलावा HDMI हब की मदद से फोन को प्रोजेक्टर से जोड़कर वीडियो चलाने या प्रेजेंटेशन के लिए इसे एक प्रोफेशनल वर्कस्टेशन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Ethernet के जरिए पाएं तेज और स्थिर इंटरनेट

USB-C से Ethernet एडॉप्टर की मदद से आप अपने फोन को सीधे राउटर से कनेक्ट कर सकते हैं. इससे इंटरनेट कनेक्शन और भी ज्यादा स्टेबल और तेज हो जाता है.

अगर आपके फोन में Android 6.0 या उससे नया वर्जन है तो ज्यादातर मामलों में यह कनेक्शन बिना किसी एक्सट्रा सेटअप के काम करने लगता है.

इसे भी पढ़ें:-पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश ढेर, हेड कांस्टेबल घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *