YouTube पर बार-बार Ads से परेशान? एक रुपया खर्च किए बिना हटाएं सारे ऐड, ये है फ्री वाला जुगाड़

TECH NEWS: आज के समय में पसंदीदा गाने सुनने, मूवी देखनी या पढ़ाई का कोई टॉपिक समझना हो, हम सबसे पहले YouTube खोलते हैं. लेकिन वीडियो शुरू होते ही 2-2 non-skippable Ads आ जाते हैं और पूरा मूड खराब हो जाता है. कई बार जरूरी वीडियो के बीच में इतने ऐड आते हैं कि देखने का मन ही नहीं करता.YouTube चाहता है कि आप पैसा देकर Premium लें, लेकिन अगर आप बिना एक रुपया खर्च किए Ads से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसका भी जुगाड़ है. आपको बस अपने फोन या लैपटॉप में Brave Browser डाउनलोड करना होगा.

Brave Browser कैसे रोकता है YouTube Ads?

YouTube ऐप में Ads रोकना मुश्किल है क्योंकि Google की कमाई ही Ads से होती है. लेकिन Brave Browser इसका सबसे सेफ और स्मार्ट तरीका है. ये Google Play Store और Apple App Store पर बिल्कुल फ्री है.इसमें पहले से ही in-built Ad Blocker यानी Brave Shield लगा होता है. आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं. बस Brave इंस्टॉल करें, सर्च बार में youtube.com लिखें और अपनी Gmail ID से लॉगिन कर लें. इसके बाद आप जो भी देखेंगे, एक भी Ad नहीं आएगा.

स्क्रीन बंद होने पर भी चलेंगे गाने

YouTube Premium का सबसे बड़ा फायदा होता है Background Play. कमाल की बात है कि Brave ये महंगा फीचर भी फ्री में देता है.इसके लिए Brave में 3 डॉट्स वाले Menu पर क्लिक करके Settings में जाएं. वहां Media ऑप्शन में जाकर Enable Background Audio को ON कर दें. इसके बाद आप YouTube पर गाना चलाकर फोन लॉक भी कर देंगे तो भी म्यूजिक बजता रहेगा.

Home Screen पर Add कर लें

बार-बार Browser खोलना बोरिंग लगता है तो इसका भी हल है. Brave में YouTube खोलकर Menu में जाएं और Add To Home Screen चुन लें. अब आपकी होम स्क्रीन पर YouTube का आइकन बन जाएगा. उस पर टैप करते ही सीधा बिना Ads वाला YouTube खुलेगा, बिल्कुल ऐप जैसा.

इसे भी पढ़ें:-अगले 8 घंटे में 23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का खतरा, मूसलाधार बारिश और 90 KM की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *